आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर सिकंदरा सब्जी मंडी के पास एक्सीडेंट. कैंटर ने पाचं लोगों को रौंदा…
आगरा दिल्ली हाइवे पर सिकंदरा सब्जी मंडी के पास दर्दनाक हादसा हुआ है. हाइवे पर काम कर रहे एनएचएआई के पांच कर्मचारियों को तेज रफ्तार कैंटर ने रौंद दिया है. हादसे में पांचों गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्सीडेंट के कारण यहां जाम की भी स्थिति बनी गई.
आगरा दिल्ली हाइवे पर सिकंदरा सब्जी मंडी के पास एनएचएआई के कर्मचारी सफाई का काम कर रहे थे. पास ही हाईवे अथॉरिटी का वाहन भी खड़ा था. बुधवार दोपहर तेज रफ्तार कैंटर ने हाईवे अथॉरिटी के वाहन को टक्कर मारी और काम कर रहे पांच कर्मचारियों को चपेट में ले लिया. इससे मौके पर अफरातफरी मच गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायलों को अस्पताल भेजा गया है.