आगरालीक्स…आगरा में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी. शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, मना किया तो कर दिया मर्डर. पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
आगरा के थाना किरावली के गांव अभुआपुरा में शनिवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छत पर पड़ा मिला था. उसके चेहरे और गले पर चोट के निशान थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिसमें पोसटमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला घोंटने से हत्या का कारण सामने आया. थाना पुलिस ने केस दर्ज कर हत्या के खुलासे के लिए जुटी थी.पुलिस ने प्रेमी युवक को पकड़ा
थाना अछनेरा पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी. बुधवार को पुलिस ने इस हत्या का चौंकाने वाला खुलासा किया. पुलिस ने बताया कि घटना की जांच के लिए संदिग्धों से पूछताछ की गई जिसमें अजय पुत्र राजेंद्र निवासी अभुआपुरा का नाम प्रकाश में आया. मंगलवार को पुलिस ने महुअर पुलिस के पास से अजय को पकड़ लिया अजय ने पुलिस को बताया कि वह राजमिस्त्री है और उसी ने महिला की हत्या की है.
आरोपी अजय ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पिछले दो महीने से उसके महिला से अवैध संबंध थे. वह छत पर महिला से मिलने के लिए गया था और उससे शारीरिक संबंध बनाने की बात कही लेकिन महिला ने इंकार कर दिया. इसको लेकर दोनेां के बीच आपस में झगड़ा हो गया. गुस्साए अजय ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.
दो माह से किराए पर रह रही थी महिला
पुलिस ने बताया कि मृतक महिला के तीन बच्चे हैं. वह मूलरूप से थाना फतेहपुर सीकरी की रहने वाली है. पिछले दो महीने से किरावली क्षेत्र के गांव अभुआपुरा में किराए के मकान में रह रही थी. इसी बीच उसके अवैध संबंध अजय से हो गए थे.