आगरालीक्स…आगरा में सेंटा की ड्रेस न पहनने पर कर्मचारी को नौकरी से निकाला. ताजगंज क्षेत्र के एक मॉल का मामला…
आगरा के राजपुर चुंगी क्षेत्र स्थित एक मॉल के कर्मचारी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. कर्मचारी ने मॉल के मैनेजर के खिलाफ आरोप लगाए हैं कि उसने सेंटा क्लॉज की ड्रेस न पहनने पर नौकरी से निकालने का आरोप लगाया है. मामले की जानकारी पर हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा और प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि कर्मचारी को जबरन सेंटा की ड्रेस पहनने को मजबूर कर किया गया. जब उसने मैनेजर की बात नहीं मानी तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया. संगठन के कार्यकर्ताओं ने मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. हालांकि पुलिस ने यहां मौके पर पहुंचकर समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया.

कर्मचारी के ये हैं आरोप
कर्मचारी ने अपना नाम अमित तोमर बताया और उसने कहा कि 24 दिसंबर को जब वह नौकरी पर गया तो सभी स्टाफ को सेंटा क्लॉज की ड्रेस पहनने के लिए कहा गया. अमित ने इसका विरोध किया तो ड्रेस पहनने से इनकार कर दिया तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया और उसकी सैलरी भी रोक ली गई है.