आगरालीक्स…आगरा में बिजली चोरी करने वालों पर एक्शन. बिल्हेनी फीडर पर 10 विद्युत चोरी के मामले पकड़े. 15 दिन में 34 पर हुई एफआईआर…डीएम ने दिए विशेष सघन चेकिंग अभियान के आदेश
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जनपद में अवैध कटिया डालकर, मीटर से छेड़छाड़ या बाईपास कर बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन व विद्युत निगम की संयुक्त प्रवर्तन दल, टीमों का गठन किया गया है। तकनीकी टीमें उच्च हानि वाले क्षेत्रों व फीडरों को चिन्हित कर औचक निरीक्षण करेंगी। चोरी पकड़े जाने पर तुरंत विद्युत कनेक्शन काटकर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस में मामला दर्ज कराया जाएगा। बिल जमा न करने वाले, बड़ी मात्रा में विभिन्न तरीकों के माध्यम से विद्युत चोरी करने,बड़े बकायेदारों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। बिजली चोरी की सटीक सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान गोपनीय रखते हुए उन्हें प्रोत्साहन राशि/इनाम देने का भी प्रावधान किया गया है।
10 लोग विद्युत चोरी करते हुए पकड़े गए
जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को ग्राम बिल्हेनी, फीडर बिल्हेनी, उपकेंद्र कबीश चौराहा क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान एसडीएम श्री संतोष कुमार शुक्ला एवं बिजली विभाग के एसडीओ, जेई और टीम उपस्थित रही।चेकिंग के दौरान कुल 10 लोग विद्युत चोरी करते हुए पाए गए, सौरभ पुत्र शिवचरण, ओम प्रकाश पुत्र रामजीलाल, राजकुमार पुत्र मुकेश बाबू, गुलाब सिंह पुत्र देन सिंह, नवल सिंह पुत्र सूबेदार सिंह,दीपचंद्र पुत्र गेंदा लाल,नरगेश पुत्र नेमी चंद्र ,भाव सिंह पुत्र आशाराम ,सहदेव सिंह पुत्र गेंदालाल,नेमी चंद्र पुत्र गेंदलाल जिनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
15 दिन में 34 पर एफआईआर
एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला ने बताया है कि पिछले 15 दिवस से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में अब तक कुल 34 लोगों पर विभिन्न दिवसों में छापेमारी के दौरान विद्युत चोरी की एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही कराई जा चुकी है यह अभियान लगातार संचालित किया जाएगा। सभी उपभोक्ताओं से अपील है कि वैध कनेक्शन लेकर ही विद्युत का उपयोग करें, अन्यथा कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।