आगरालीक्स…दुखद, आगरा में एक्टिवा सवार 17 साल के लड़के की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत. परिवार में मचा कोहराम
आगरा में दर्दनाक हादसे में 17 साल के एक लड़के की मौत् हो गई. फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गढ़ी गोदना के पास स्कूटी सवार लड़के को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम छा गया है.
मृतक 17 साल के लड़के का नाम गगन शर्मा पुत्र राधारमन शर्मा है जो कि गढ़ी गुंसाई का रहने वाला था. शनिवार दोपहर को गगन एक्टिवा से जा रहा था इसी दौरान पीछे से आए एक ट्रक ने उसे चपेट में लेकर टक्कर मार दी. इससे गगन गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन आनन फानन में उसे अस्पताल लेकर भागे लेकिन यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. गगन 12वीं का छात्र था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.