Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Activity for special children in Tears Institute of Intellectuals…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Activity for special children in Tears Institute of Intellectuals…#agranews

178

आगरालीक्स…औरों की तरह इनकी ख्वाहिश भी दुनिया मुठ्ठी में कर लेने की, प्रतिभा सभी में होती है बस उसे तराशने की जरूरत है, डॉ जयदीप ने कहा टीयर्स मंद बुद्धि संस्थान प्रशंसनीय

आगरा में औरों की तरह इनकी ख्वाहिश भी दुनिया मुठ्ठी में कर लेने की है। प्रतिभा सभी में होती है बस उसे तराशन की जरूरत है। टीयर्स मंद बुद्धि संस्थान स्पेशल बच्चों की प्रतिभा निखारने में प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। यह कहना है वरिष्ठ आईवीएफ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. जयदीप मल्होत्रा का।
शास्त्रीपुरम स्थित टीयर्स मंद बुद्धि संस्थान में बुधवार को स्पेशल बच्चों के लिए गतिविधि आयोजित हुई। डाॅ. जयदीप मल्होत्रा बतौर अतिथि इसमें पहुंची थीं। संस्थान का भ्रमण करने के साथ ही उन्होंने स्पेशल बच्चों से बातचीत और उनके द्वारा बनाई गई हैंडीक्राॅफ्ट की वस्तुओं को देखा। काफी हैरानी हुई। डाॅ. जयदीप ने कहा कि दिव्यांग बच्चा जब किसी के घर में आता है तो लोग कारण तलाशते हैं।

कभी-कभी तो परेशान हो जाते हैं और दुखी होने लगते हैं, ऐसे बच्चों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का जो प्रयास इस संस्थान द्वारा किया जा रहा है वह बेहद प्रशंसनीय है। स्पेशल बच्चों के शिक्षण-प्रशिक्षण के लिए उन्होंने सहयोग राशि भी प्रदान की। वहीं सिकंदरा के कारोबारी भूपेंद्र जी ने जरूरतंद दिव्यांग बच्चों के लिए यूनिफाॅर्म भेंट कीं। वे हर साल यहां बच्चों के लिए यूनिफार्म प्रदान करते हैं। संस्थान कीं निदेशिका डाॅ. रीता अग्रवाल ने बताया कि मंद बुद्धि बच्चों के विकास के लिए बहुत धैर्य की जरूरत होती है। उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए विशेष स्कूल की बहुत आवश्यकता होती है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!