आगरालीक्स ….आगरा में घूमते हुए एक्टर अनुपम खेर मिल सकते हैं, आज वे कैलाश मंदिर पहुंचे। कहा मंदिर में दोबारा रुद्राभिषेक करने आएंगे।

आगरा में एक्टर अनुपम खेर कुछ खट्टा हो जाए मूवी की शूटिंग कर रहे हैं। वे बुधवार को श्री कैलाश मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर के महंत गौरव गिरि ने कैलाश मंदिर में पूजा अर्चना कराई, उन्हें मंदिर का इतिहास बताया, कहा कि मंदिर में एक ही जलहरी में दो शिवलिंग स्थापित हैं। महर्षि परशुराम और उनके पिता ऋषि जमदग्नि ने शिवलिंग की स्थापना की थी। एक्टर अनुपम खेर का सम्मान किया गया। उन्हें प्रसाद भेंट किया गया। अनुपम खेर ने कहा कि वह दोबारा मंदिर में दर्शन करने आएंगे और रुद्राभिषेक करेंगे।
