आगरालीक्स ,,,Agra News: आगरा आईं मैंने प्यार किया फिल्म फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री ने कहा कि उनकी फिल्म राजा शिवाजी एक मई को रिलीज हो रही है। आगरा के लोग जिस तरह से प्यार करते हैं उसे तरह से फिल्म को भी प्यार दें। ( Agra News: Actress Bhagya Shree appeal for upcoming Raja Shivaji Movie in Agra )
एक्ट्रेस भाग्यश्री आगरा में आयोजित एक्सिलेंट अवार्ड समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि वे आगरा से दो चीजें लेकर जाती हैं
मुस्कुराते हुए बोलीं कि आगरा का पेठा और यहां के लोगों का प्यार ये दो चीजें हैं जिन्हें वे अपने साथ लेकर जाती हैं। उन्होंने कहा कि आगरा एक ऐतिहासिक शहर है, ताजमहल की खूबसूरती उन्हें आकर्षित करती हैं, वे बोली कि उन्हें आगरा बार बार बुलाता है यह उनकी खुशकिस्मती है।