आगरालीक्स…Agra News: आगरा के मां आदिशक्ति मंदिर से चांदी का छत्र और लोटा चोरी करने वाले को पुलिस ने किया अरेस्ट। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा था चोरी करने वाला युवक।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के सेक्टर 16 स्थित मां आदिशक्ति मंदिर में 31 मार्च को देवी मां पर लगा चांदी का छत्र, तांबे के नाग देवता, तांबे का एक लोटा चोरी हो गया। सीसीटीवी में चोरी करते हुए युवक दिखाई दे रहा था पुलिस ने मंदिर से चोरी करने वाले कालू को अरेस्ट कर लिया है।