आगरालीक्स ….आगरा में 4000 वर्ग गज में बन रही लोक पुरम कॉलोनी की गई ध्वस्त, एडीए ने अवैध निर्माण पर दीवार को ढहा दिया।
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2022/06/agraleaks-patti-copy.jpg)
एडीए के छत्ता वार्ड के अधिशासी अभियंता अनुराग चौधरी के अनुसार, कालिंदी विहार 80 फीट रोड पर जैन मंदिर के पास 4000 वर्ग गज में लोक पुरम कॉलोनी में प्लाटिंग की जा रही थी, इसका नक्शा पास नहीं कराया गया था और अवैध कॉलोनी बनाई गई थी। छह महीने पहले नोटिस दिया था लेकिन कोई जवाब नहीं दिया, टीम ने कॉलोनी में बन रहे प्लाट, बुकिंग कार्यालय और सड़क को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।
दीवार को ढहा दिया
इसी तरह से शाहदरा में भोलानाथ गुलाबचंद्र विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी, दीवार के अंदर निर्माण चल रहा था, दीवार सरकारी जमीन पर बनाई गई थी, दीवार को ध्वस्त कर दिया गया।
अवैध निर्माण में आगरा दूसरे स्थान पर
प्रदेश में अवैध निर्माण में गोरखपुर पहले स्थान पर है और 29123 अवैध निर्माण हैं। जबकि 27134 अवैध निर्माण के साथ आगरा दूसरे स्थान पर है।