आगरालीक्स…. आगरा में 5 बीघा में बन रही महारानी धाम कॉलोनी को एडीए ने ध्वस्त कर दिया। कॉलोनी में 20 परिवार रह रहे थे और प्लाटिंग हो रही थी।

एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने अवैध कॉलोनियों को चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ऐसे में यमुना पार में पोइया के पास पांच बीघा में महारानी धाम कॉलोनी विकसित किए जाने पर एडीए द्वारा कॉलोनी विकसित कर रहे संघप्रिय गौातम को नोटिस दिया गया।
कॉलोनी में एक मकान किया ध्वस्त
कॉलोनी में 20 परिवार रह रहे थे और प्लाटिंग भी हो रही थी। एडीए की टीम ने सहायक अभियंता ब्रजेश सिंह के निर्देशन में कार्रवाई की। एक मकान ध्वस्त कर दिया। प्लाटिंग पर रोक लगा दी।
सांकेतिक फोटो