आगरालीक्स ….आगरा में बन रही अवैध कॉलोनी में चला बुलडोजर, 4000 वर्ग मीटर में रंगोली एक्सटेंशन के पास बनाई जा रही थी कॉलोनी।

आगरा के लोहामंडी वार्ड के मौजा बाईंपुर मस्तिकल में हाईवे किनारे रंगोली एक्सटेंशन के पास 4000 वर्ग मीटर में बिना मानचित्र स्वीक्रत किए अवैध कॉलोनी बनाई जा रही थी। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ के निर्देश पर कॉलोनी में हो रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई। एडीए की प्रवर्तन दल की टीम ने अवैध कॉलोनी में बन रही सड़क, नाली सहित अन्य निर्माण ध्वस्त करा दिए।
बनाई जा रही थी कॉलोनी
राजस्व रिकॉर्ड में भू स्वामी मधु मित्तल की है, मधुर मित्तल का कहना है कि उन्होंने जमीन रविंद्र पाल चौहान, देवेश गर्ग, हर्ष गुप्ता और विकास परमार को बेच दी है। एडीए उपाध्यक्ष का कहना है कि दोबारा निर्माण कराया जाता है तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।