आगरालीक्स…आगरा के ककुआ भांडई में विकसित हो रही अटलपुरम टाउनशिप के लिए एडीए ने कराया यूपीरेरा में पंजीकरण. साल के इस महीने में हो सकती है टाउनशिप लांच
आगरा के ककुआ भांडई में एडीए की ओर से विकसित की जा रही अटलपुरम योजना अगस्त के महीने में लांच करने की तैयारी कर ली गई है. टाउनशिप के लिए एडीए ने यूपीरेरा में पंजीकरण कराया है. यूं तो पंजीकरण पूरे होने में 40 दिन का समय लगता है लेकिन इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. पहले ये टाउनशिप जून में लांच होने वाली थी लेकिन अब इसके अगस्त के महीने में लांच होने की संभावना है. सीएम योगी इस योजना को लांच कर सकते हैं. पहले चरण में तीन सेक्टरों का विकास किया जाएगा.आगरा के ककुआ भांडई में ग्वालियर रोड पर आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा नई टाउनशिप अटल पुरम विकसित की जा रही है. 138 हेक्टेयर जमीन पर विकसित हो रही टाउनशिप के अधिग्रहण के लिए 700 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं. अटलपुरम की लांचिंग 15 अगस्त तक तय की गई है. इस दौरान एडीए द्वारा नई टाउनशिप के लिए पहले चरण में तीन सेक्टर विकसित किए जाएंगे.
तीन चरण में विकसित होगी टाउनशिपअटलपुरम को तीन चरण में विकसित किया जाएगा. पहले चरण में 45 हेक्टेयर जमीन पर तीन सेक्टर विकसित होंगे और इनकी प्लाटिंग की जाएगी. दूसरे चरण में 50 हेक्टेयर और तीसरे चरण में 40 हेक्टेयर में सेक्टर विकसित कर भूमि की बिक्री की जाएगी.
तीन सेक्टर के एक हजार प्लाट की होगी बिक्री
पहले चरण में तीन सेक्टर के करीब एक हजार प्लाट की बिक्री की जाएगी. इसमें दुर्लभ आय वर्ग, अल्प और मध्यम आय वर्ग के साथ ही व्यावसायिक प्लाट की भी बुकिंग की जाएगी.
ये हैं संभावित रेट
आवासीय प्लाट 25 से 30 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर
व्यावसायिक प्लाट 30 से 35 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर