आगरालीक्स…आगरा में 5 केंद्रो पर हुई जेईई एडवांस परीक्षा. सेकंड पेपर में मैथ ने उलझाया तो पहले पेपर में केमिस्ट्री रही ईजी…जानिए कैसा रहा पेपर
आईआईटी कानुपर की ओर से आयोजित जेईई एडवांस परीक्षा रविवार को आगरा के 5 केंद्रों पर हुई. पहला पेपर सुबह 9 बजे से 12 बजे तक हुआ तो वहीं दूसरा पेपर दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित किया गया. आगरा सहित यह परीक्षा देश के 222 शहरों में आयोजित की गई. इस बार 1.90 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने इसके लिए आवेदन किया जिसमें से लगभग 48 हजार विद्यार्थियों को क्वालिफाइड घोषित किया जाएगा. जिन्हें 23 आईआईटी संस्थानों की लगभग 18 हजार सीटें जोसा काउंसलिंग 2025 के तहत आवंटित की जाएंगी. जेईई एडवांस्ट प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने का अर्थ प्रवेश परीक्षा की दोनों शिफ्ट के प्रश्न पत्रों में सम्मिलित होना है. अगर कोई परीक्षार्थी किसी एक शिफ्ट के प्रश्न पत्र में सम्मिलित होता है तो उसकी आंसर शीट का आंकलन नहीं किया जाता. उसका परिणाम घोषित नहीं होता. आगरा के इन केंद्रों पर हुई परीक्षारविवार को यह परीक्षा आगरा के पांच केंद्रों पर आयोजित की गई
जीबी इन्फोटेक ज्ञान भारती कॉलेज आफ एजुकेशन शमसाबाद रोड
आईओन डिजिटल जोन कुबेरपुर
श्रीमती भूदेवी पीजी कॉलेल बोदला
संत रामकृष्ण महाविद्यालय बल्केश्वर
आईओन डिजिटल जोन सिकंदरा
जानिए कैसा रहा पेपर
आगरा में आरवी एकेडमी के राघवेंद्र ने बताया कि दोनों ही पेपर में परीक्षार्थियों के लिए केमिस्ट्री ईजी रही. मैथ पहले पेपर में एवरेज रही लेकिन दूसरे पेपर में परीक्षार्थियों को टफ लगा. हर सब्जेक्ट के 16 प्रश्न आए जिसमें न्यूमेरिकल 8 थे.