आगरालीक्स…आगरा विकास प्राधिकरण ने आज स्कूल और मकान के निर्माण पर लगाई सील. बिना नक्शा पास कराए किया जा रहा था निर्माण…
आगरा विकास प्राधिकरण का अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास कराने वाले मकानों, दुकानों, प्लॉटों पर एक्शन जारी है. गुरुवार को भी एडीए की ओर से ताजगंज वार्ड में दो स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई. सबसे पहले एडीए की टीम ने एडीए हाइट्स के पास नक्शा के अतिरिक्त निर्माण करने पर सील लगा दी. यह निर्माण विजय गुप्ता द्वारा किया जा रहा था. यहां एडीए द्वारा स्वीकृत नक्शा के अतिरिक्त् निर्माण कार्य चल रहा था, जिस पर सील लगाई गई. कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता अनुराग चौधरी, अवर अभियंता केपी सिंह समेत प्राधिकरण का सचल दल मौजूद रहा.

बिना नक्शा बन रहा था स्कूल, सील
उधर एडीए की ओर से बमरौली कटारा में मेट्रो यार्ड के पास अवैध रूप से एक स्कूल की बिल्डिंग बनाई जा रही थी. यह निर्माण अवधेश कटारा द्वारा कराया जा रहा था. निर्माण से पहले कोई नक्शा स्वीकृत न कराए जाने पर एडीए की टीम ने स्कूल के भवन को सील कर दिया.