आगरालीक्स…आगरा में अजीबोगरीब पार्किंग का नजारा देख पुलिस ने कहा—जब तक हम खुद को नहीं सुधारेंगे, तब तक हमारी सड़कों की हालत नहीं सुधरेगी. चौराहों पर पुलिस ने नियमों का पालन न करने वालों के काटे चालान….फोटोज देखें
प्रदेश की योगी सरकार के आहृवान पर इस समय पूरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस द्वारा लगातार चौराहों पर अतिक्रमण करने वाले और यातायात के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है और उनके चालान काटे जा रहे हैं. गुरुवार को पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने अजीबोगरीब पार्किंग का नजारा देखा. यहां बीच डिवाइडर पर एक चारपहिया वाहन को अजीब तरीके से पार्क किया गया था. यातायात पुलिस ने इस फोटो को री—ट्वीट भी किया है और लिखा है— पैदल गस्त और अजीबोगरीब पार्किंग के नजारे. जब तक हम खुद को नही सुधारेंगे तब तक हमारी सड़कों की हालत नही सुधरेगी. आप सभी से सहयोग की अपेक्षा.
काटे चालान, जागरूक भी किया
यातायात पुलिस की ओर से चौराहों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार को भी कई चौराहों पर यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई और उनके चालान काटे. इस दौरान चौराहों पर नागरिकों व वाहन चालकों को सडऋक को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए जागरूक किया गया.