आगरालीक्स…आगरा में एडीए की बड़ी कार्रवाई. अपार्टमेंट के 37 फ्लैट्स किए सील. चल रहा था फिनिशिंग कार्य….
आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से बुधवार को अवैध निर्माण और बिना स्वीकृत के निर्माण कार्य किए जाने के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई. आगरा के लोहामंडी वार्ड के अंतर्गत हरिओम दीक्षित एवं अमित कुमार शर्मा द्वारा अन्ना आईकोन रोड पर मनहर गार्डन के स्वीकृत मानचित्र संख्या 1028/बीएफएल/11/2009—10 के विपरीत पांचवी मंजिल पर बिना स्वीकृति के पूर्व निर्मित 37 फ्लैट्स में आंतरिक फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा था, जिसे रुकवाते हुए पांचवी मंजिल पर 37 फ्लैट्स तथा भवन संख्या 25/230 नया बांस लोहामंडी आगरा पर आवासीय भवन में भू उपयोग के विरुद्ध मशीन लगाकर लोहे का कार्य किए जाने पर, जमीन तल को उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिकनियम 1973 की धारा 28 क के अंतर्गत सीलिंग की कार्रवाई की गई.

सीलिंग की कार्यवाही प्रभारी प्रवर्तन पूरन कुमार के निर्देश में सहायक अभियंता केके सरावगी के नेतृत्व में तथा अवर अभियंता राजीव गोविल, राजकुमार एवं प्राधिकरण सचल दस्ता के सहयोग से संपादित की गई.