आगरालीक्स…काम की खबर. अगस्त में दस दिन बैंक रहेंगे बंद. जानिए किस किस तारीख को पड़ रही बैंकों की छुट्टियां…
अगस्त माह छुट्टियों वाला माह है. इस महीने चार त्योहार पड़ रहे हैं. इनमें मोहर्रम, रक्षाबंधन, 15 अगस्त और जन्माष्टमी हैं. काम की खबर ये है कि इस महीने में बैंकों की 10 दिन छुट्टियां रहेंगी. यानी अगस्त के 31 दिन में से 10 दिन बैंक बंद रहेंगे. क्योंकि चार त्योहार, चार रविवार और दो शनिवार शािमल हैं. सामान्य तौर पर माह में कुल छह दिन बैंकों की छुट्टियां रही हैं लेकिन अगस्त में चार त्योहार भी पड़ रहे हैं जिसके कारण 10 दिन बैंक बेंद रहेंगे.

बैंकें बंद होने का मतलब, रोजाना लेन—देन करने वाले व्यापारियों व लोगों को परेशानी का सामना करना. अगस्त में त्योहार होने के कारण व्यापारियों को भी बैंक में लेन—देन ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आपको किसी परेशानी से बचना है तो छुट्टियों से पहले ही बैंकों में अपने काम को निपटा लें.
इन दिनों रहेगा अवकाश
9 अगस्त को मोहर्रम
12 अगस्त को रक्षाबंधन
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस
18 अगस्त को जन्माष्टमी
7, 14, 21 व 28 को चार रविवार
13 व 27 अगस्त को द्वितीय व चतुर्थ शनिवार