आगरालीक्स…Agra News: आगरा में विकसित हो रही नई अटलपुरम टाउनशिप के लिए यूपीरेरा में पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू, पंजीकरण होते ही आवासीय और कर्मिशयल प्लाट की बिक्री शुरू हो जाएगी। जानें कीमत। ( Agra News: ADA will give presentation of Atalpuram to Committee Presided by UPRERA Chairman#Agra )
आगरा में ककुआ भांडई में ग्वालियर रोड पर 138.5365 हेक्टेयर भूमि पर नई टाउनशिप अटलपुरम विकसित की जा रही है। पहले चरण में तीन सेक्टरों को विकिसत किया जा रहा है। इसके लिए एडीए ने पूरी तैयारी कर ली है, यूपीरेरा चेयरमैन की अध्यक्षता वाली कमेटी के सामने अटलपुरम के पहले चरण का प्रजेंटेशन दिया जाएगा। इसमें कोई आपत्ति ना लगने पर यूपीरेरो में पंजीकरण हो जाएगा। एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली का कहना है कि यूपीरेरा में पंजीकरण के साथ ही टाउनशिप के पहले चरण को विकसित कर प्लाट की बिक्री शुरू की जाएगी।
35 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर जमीन, आठ हजार आवासीय प्लाट
अटलपुरम टाउनशिप में 11 सेक्टर विकसित किए जाएंगे। इन 11 सेक्टर में आठ हजार आवासीय प्लाटों की बिक्री की जाएगी। इसमें ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एचआईजी और एमआईजी प्लाट की बिक्री की जाएगी। 1500 व्यावसायिक प्लाट भी होंगे, इसमें मार्केट और मॉल बनाए जा सकेंगे। जबकि 100 प्लाट सार्वजनिक सुविधाओं के लिए होंगे। प्लाट की कीमत 30 से 35 हजार रुपये वर्ग मीटर होगी।
अटलपुरम योजना में फाइव स्टार होटल, कन्वेंशन सेंटर जैसे निर्माण
आगरा विकास प्राधिकरण की प्रस्तावित अटलपुरम-ककुआ भांडई आवासीय योजना में सार्वजनिक सुविधाओं/व्यवसायिक हेतु निर्धारित भूखण्ड पर कन्वेंशन सेन्टर के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया. संबंधित एजेंसी द्वारा बैठक में कन्वेंशन सेंटर कम होटल काॅमप्लेक्स की मल्टीमीडिया प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पूरी जानकारी दी गयी. कन्वेंशन सेंटर तीन मंजिला बनाया जाएगा, जिसमें हाॅल, मीटिंग रूम, वीआईपी लाउंज, एडमिन ऑफिस और पार्किंग होगा. बैंकट हाॅल के रूप में दूसरी बिल्डिंग बनाई जाएगी. यह भी तीन मंजिला होगी. इसमें एक बड़े ऑडिटोरियम, दो हाॅल और वीआईपी टाॅप फ्लोर होगा. इसके अलावा एक फाइव स्टार होटल भी बनाया जाएगा. इस बहुमंजिला होटल में लगभग 500 कमरें होंगे. प्रस्ताव पर हुई चर्चा के क्रम में कई सुझाव रखे गये. सुझावों और नियमों के अनुसार ही कन्वेंशन सेंटर बनाए जाने हेतु आयुक्त महोदय द्वारा प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गयी और फाइनल डीपीआर बनाकर प्रस्तुत करने को कहा.