आगरालीक्स …Agra News : आगरा की पॉश कॉलोनी में मायके में कॉल करने से रोकने पर विवाद के बाद पति बाथरूम में बंद हो गया और नस काट ली, पत्नी ने भी खून की नस काट ली। खून से लथपथ मम्मी पापा को देख बेटे ने 112 नंबर पर कॉल की, पुलिस ने पहुंचकर पति और पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। ( Agra News: Police rescue couple cut blood vessels in house#Agra)
आगरा के थाना न्यू आगरा की सूर्य नगर कॉलोनी में दंपति अपने बेटे के साथ रहते हैं। दंपति में मंगलवार रात को विवाद हो गया था, विवाद के पीछे पत्नी के मायके में बार बार फोन पर बात करने और पति द्वारा मायके में कॉल न करने का विरोध करना बताया जा रहा है। बुधवार सुबह पति पत्नी में विवाद और बढ़ गया।
दोनों ने काट ली अपनी नसें
पति बाथरूम में बंद हो गया और अपनी खून की नस काट ली। वहीं, पत्नी ने भी अपनी खून की नस काट ली, खून निकलने से बेहोश हो गए। बेटे ने टायल 112 पर कॉल की, कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। उन्होंने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला, उसके हाथ की नस कटी हुईं थी जबकि पत्नी के खून ज्यादा निकल जाने से बेहोश हो गईं थी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।