आगरालीक्स…आगरा में अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के मूड़ में एडीए. जांच के लिए बनाई गई टीम. अवैध कॉलोनियों का होगा सर्वे
फतेहपुर सीकरी के पास चलेगा बुलडोजर
आगरा में अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ आगरा विकास प्राधिकरण लगातार एक्शन में है. ताजगंज से लेकर बोदला, लोहामंडी सहित कई क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों को सील किया जा चुका है तो वहीं अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया है. अब आगरा विकास प्राधिकरण बड़ी कार्रवाई करने के मूड़ में है. एडीए की संयुक्त टीम ने बुधवार को फतेहपुर सीकरी स्मारक के पास बने मकानों व दुकानों को चिन्हित किया. स्मारक के 100 मीटर और 300 मीटर दायरे में बने अवैध निर्माणों को चिन्हित किया जाएगा. इसकी रिपोर्ट तैयारी की जाएी और फिर इन पर कार्रवाई की जाएगी. बुधवावर को एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने अधिकारियों के साथ फतेहपुर सीकरी का निरीक्षण किया. इसके अलावा उन्होंने शाहगंज क्षेत्र का भी निरीक्षण किया. उन्होंने फतेहपुर सीकरी के आसपास बने अवैध निर्माणों को देखने के बाद निर्देश दिए कि एएसआई के साथ मिलकर स्मारक के 100 मीटर और 300 मीटर के दायरे में अवैध निर्माणों की रिपोर्ट तैयार की जाए और फिर इन पर बुलडोजर चलाने और सील करने के निर्देश दिए.

शाहगंज की अवैध कॉलोनियां निशाने पर
इधर शाहगंज में निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीकरी से शाहगंज मार्ग पर बने व्यवसायिकमकानों के नक्शों की जांच के लिए भी इंजीनियरों को निर्देश दिए हैं. यही नहीं शाहगंज क्षेत्र में बन रही अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करने और अवैध निर्माण सील करने की कार्रवाई तुरंत शुरू करने को कहा है. इन निर्माणों की जांच के लिए टीम बनाई गई है जो कि अवैध कॉलोनियों का सर्वे कर रिपोर्ट देगी. यहां दो अवैध निर्माण सील किए गए. इसके अलावा लोहामंडी—बोदला रोड पर नौबस्ता में चूने की चक्की के सामने नक्शा पास किए बिना बनाए जा रहे अवैध निर्माण को भी सील कर दिया गया. यह निर्माण शानू पुत्र हाजी सादिक द्वारा कराया जा रहा था.