आगरालीक्स…आगरा में एचडीएफसी बैंक ने लगाया कॉइन और नोट एक्सचेंज मेला. जानिए कितने नोटों का हुआ एक्सचेंज
बुधवार को आरबीआई के दिशानिर्देशानुसार एचडीएफसी बैंक की आगरा करेंसी चेस्ट ने अपनी शाहगंज ब्रांच और हींग की मंडी ब्रांच में कॉइन और नोट एक्सचेंज मेला का आयोजन किया. बडी संख्या में जनता ने दोनो स्थलों में भाग लेकर कॉइन्स और नोट एक्सचेंज कराये. जनता ने इस तरह के आयोजन की बहुत प्रशंसा की. इस आयोजन मैं कुल 13000 सिक्को का वितरण हुआ और 5.55 लाख के नोटों का एक्सचेंज हुआ.

ब्रांच मैनेजर शोभित अरोड़ा (शाहगंज ब्रांच), ब्रांच मैनेजर अविनाश टंडन (हींग की मंडी ब्रांच) व करेंसी चेस्ट हेड अमित श्रीवास्तव ने भविष्य में समय समय पर ऐसे और अधिक आयोजन करने का आश्वासन दिया जिससे जनता अधिक से अधिक सिक्के और नोट वितरण प्रणाली का लाभ उठा सके.