आगरालीक्स…आगरा में दो और कॉलोनियों पर चला बुलडोजर. अवैध कॉलोनियों के खिलाफ एडीए का एक्शन जारी…
आगरा में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ एडीए का एक्शन जारी है. आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार आगरा जनपद में बन रही अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है और अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा रहे हैं. आज भी एडीए की टीम ने दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर यहां निर्माण कार्य ध्वस्त किए.

बिचपुरी के मौजा चौहटना में ज्ञानेश राजपूत, चांद व अशोक द्वारा करीब 8 हजार वर्ग मीटर जमीन में बनाई जा रही अवैध कॉलोनियों को एडीए ने ध्वस्त किया. इसके पास ही स्थित सात हजार वर्ग मीटर की जमीन पर शौकत अली द्वारा बनाई जा रही अवैध कॉलोनी को भी ध्वस्त किया गया. एडीए द्वारा यह कार्रवाई उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 27 के तहत की गई. ध्वस्तीकरण का यह एक्शन एडीए सचिव गरिमा सिंह के निर्देश में किया गया.