आगरालीक्स…आगरा में रिश्वत लेने के आरोप में एडीए का अवर अभियंता निलंबित. एडीए उपाध्यक्ष ने दिए जांच के आदेश…
आगरा विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता पर रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं. उन्हें निलंबित किया गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं. तीन दिन में जांच के बाद दोषी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

आरोपी एडीए अवर अभियंता का नाम मनोज मिश्रा है. दयालबाग के प्रतीक्षा एन्क्लोव की रहने वाली प्रीति अवस्थी ने अवर अभियंता मनोज मिश्रा की शिकायत एडीए उपाध्यक्ष से की थी. स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण कार्य रोकने को कंपाउंडिंग को आवेदन किया था. अवर अभियंता मनोज मिश्रा पर रिश्वत के आरोप लगाए हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीए उपाध्यक्ष ने आरोपी अवर अभियंता को फिलहाल निलंबित कर दिया है. तीन दिन में जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी.