आगरालीक्स…शादी के 15 दिन पहले ही दो सगी बहनें एक साथ लापता. 14 मई को आनी है बारात, लेकिन तलाशने के बाद भी दोनों बेसुराग….
आगरा मंडल के मैनपुरी जिले में चौंकानेवाली खबर सामने आई है. यहां शादी के 15 दिन पहले ही दो सगी बहनें लापता हो गई हैं. दोनों बहनों की 14 मई को बारात आनी है, घर में शादी की तैयारियां जोरों—शोरों से चल रही थीं, लेकिन अचानक दोनों के लापता होने से परिजन परेशान हो गए हैं. दोनेां को काफी तलाश किया गया लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला है. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है. पुलिस भी तलाश कर रही है.

यहां का है मामला
मामला मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मोहल्ला का है. यहां के रहने वाले एक व्यक्ति की दो बेटियां की शादी एक साथ 14 मई को तय हुई है. घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं. सामान भी खरीद लिया गया है और रिश्तेदारों को निमंत्रण भेजना भी शुरू कर दिया गया लेकिन इस बीच शुक्रवार को दोनों बहने अचानक लापता हो गईं. परिजनों के अनुसार दोनों साड़ी पर पीको कराने की बात कहकर घर से निकली थीं लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी. इस पर परिजनों को चिंता हुई तो दोनों की तलाश की गई लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला.
काफी खोजबीन करने के बाद भी जब दोनों बहनों के बारे में कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दी है. पुलिस भी दोनों को तलाशने के लिए जुट गई है.