आगरालीक्स आगरा में आईटीआई की रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। ( Agra News: Admission in vacant seats of ITI till 15th August#Agra )
प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मान सिंह भारती ने अवगत कराया है कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उ०प्र० अलीगंज, लखनऊ द्वारा जनपद आगरा में संचालित समस्त राजकीय निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में तृतीय चरण के उपरान्त गणना की गई रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु नवीन आवेदकों के पंजीकरण एवं पूर्व से पंजीकृत आवेदनों के व्यवसायों के विकल्प परिवर्तन हेतु एससीवीटी पोर्टल 15 अगस्त तक खुला रहेगा, जिस हेतु www.scvtup.in पर जाकर आवश्यक कार्यवाही कर सकते है। पूर्व से पंजीकृत एवं नवीन आवेदन की अतिम तिथि 15.08.2025 निर्धारित की गई है।