आगरालीक्स…. आगरा में फूड डिलीवरी ब्वाय ने युवती से दोस्ती के बाद किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज। ( Agra News: Woman lodge FIR against Food Delivery boy in Agra#Agra)
आगरा के थाना सिकंदरा में युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है, इसमें आरोप लगाए हैं कि छह साल पहले जब वह एक्टिंग का कोर्स कर रही थी और इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रही थी तब इंस्टाग्राम पर उसकी सिकंदरा क्षेत्र के युवक से दोस्ती हुई। उसने खुद को पुलिस कर्मी का बेटा बताया, दोस्ती के बाद दोनों की मुलाकात होने लगी और प्रेम संबंध हो गए। उससे अश्लील हरकत करने लगा और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
अपने माता पिता से भी मिलवाया
युवती का आरोप है कि युवक ने उसकी मुलाकात अपने माता पिता से भी कराई जिससे उसे भरोसा हो जाए कि वह युवती से शादी कर लेगा। इसके बाद शारीरिक शोषण करता रहा, युवती ने भी अपने परिजनों को युवक से शादी कराने के लिए तैयार कर लिया लेकिन पता चला कि युवक ने झूठ बोला था उसके पिता मजदूरी करते हैं और वह फूड डिलीवरी ब्वाय है इसके बाद भी युवती उसके साथ शादी करने के लिए तैयार हो गई लेकिन युवक ने शादी नहीं की। आरोप है कि उसके किसी अन्य युवती से संबंध हो गए हैं। थाना सिकंदरा पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है जांच की जा रही है।