आगरालीक्स….Agra News: आगरा के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आज से प्रवेश प्रारंभ।
चयनित अभ्यर्थी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बल्केश्वर, आगरा, महिला, एत्मादपुर, फतेहाबाद, खेरागढ़, बाह में उपस्थित होकर कराएं प्रवेश
नोडल प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मान सिंह भारती ने अवगत कराया है कि जनपद के राजकीय,निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन किये थे। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश अलीगंज लखनऊ द्वारा आज प्रथम चयन सूची प्राप्त हो गई है।
नोडल प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मान सिंह भारती ने आगे यह भी अवगत कराया है कि जिन अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश हेतु हुआ है, वह सभी अभ्यर्थी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बल्केश्वर, आगरा आगरा, महिला, एत्मादपुर, फतेहाबाद, खेरागढ़, बाह में उपस्थित होकरअपना प्रवेश दिनांक 2 से आठ जुलाई तक करा सकते हैं।