आगरालीक्स….Agra News: आगरा के हाईप्रोफाइल फैमिली की बेटी को शादी के तीन महीने बाद ससुराल से निकाला, आवाज चली गई, ससुरालीजनों पर लगाए गंभीर आरोप। ( Agra News: Newly Married woman complaint against Husband & In laws#Agra )
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के रहने वाली हाईप्रोफाइल फैमिली ने अपनी बेटी की शादी नवंबर 2024 में दिल्ली के रहने वाले युवक से की, शादी में चार करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए। आरोप है कि इसके बाद भी ससुराली संतुष्ट नहीं थे, बेटी का उत्पीड़न करने लगे और 10 करोड़ रुपये की मांग की।
दामाद के जन्मदिन पर मांगे 50 लाख रुपये
दिसंबर 2024 में दामाद के जन्मदिन पर 50 लाख रुपये की मांग की, न देने पर तलाक के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया, आरोप है कि बात ना मानने पर अश्लील और आपत्तिजनक बातें करते थे, चरित्र पर सवाल खड़े कर दिए।
गला दबाकर मारने की कोशिश से चली गई आवाज
आरोप है कि गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई इससे उसकी आवाज चली गई और अस्पताल में इलाज कराया गया। फरवरी में पीट कर ससुराल से निकाल दिया, परिजन उसे आगरा मायके में ले आए। आरोप है कि 24 जून को दामाद और उसके घरवालों ने फोन करके धमकी दी, इस मामले में थाना हरीपर्वत में केस दर्ज करने के बाद पुलिस साक्ष्य संकलन कर रही है, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।