आगरालीक्स ….आगरा में 5 वीं के छात्र ने होम वर्क पूरा न होने पर ऐसा कदम उठाया जिससे हर कोई सकते में हैं, छात्र बोला कि उसे किडनैप कर लिया है, जानें क्या हुआ.
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में पाचवीं कक्षा के छात्र ने होम वर्क पूरा नहीं किया, स्कूल मे ंडांट लगाई तो वह सोमवार को स्कूल नहीं गया। मंगलवार को वह घर से स्कूल जाने के लिए निकल गया, उसके साथ पढ़ने वाले छात्र उसे लेने घर पहुंचे तो उसके पिता ने बताया कि आज वह जल्दी स्कूल चला गया है। लेकिन वह स्कूल भी नहीं पहुंचा, शिक्षकों ने छात्र के पिता को जानकारी दी कि उनका बेटा स्कूल नहीं आया है।

खेत पर मिला छात्र, बताया दो लोगों ने कर लिया किडनैप
पिता अपने बेटे की तलाश में जुट गए, उन्हें एक खेत पर बेटा खड़ा मिला। छात्र ने बताया कि दो लोगों ने उसे किडनैप कर लिया था, उसे पकड़ कर खेत में ले गए, इसी बीच बाइक आ गई, बाइक की आवाज सुनकर बदमाश भाग गए। पुलिस छात्र को थाने ले आई, उसका मेडिकल कराया, छात्र से पूछताछ की तो वह सही जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने जब छात्र से हकीकत बताने के लिए कहा तो उसने बताया कि यूटयूब पर देखकर किडनैप करने का नाटक किया था।
इसलिए बनाई किडनैप करने की कहानी
छात्र ने बताया कि उसका होम वर्क पूरा नहीं हुआ था, इसलिए उसकी स्कूल में डांट लगी थी, उसने यूटयूब पर किडनैप करने का वीडियो देखा था, डांट से बचने के लिए किडनैप करने की कहानी बनाई।