आगरालीक्स ….आगरा के आंबेडकर विवि की एलएलबी और बीएएलएलबी की परीक्षा कल यानी 15 सितंबर से होनी है लेकिन अभी तक 13 हजार से अधिक छात्रों के प्रवेश पत्र जारी नहीं हुए हैं।
आंबेडकर विवि की अव्यवस्थाओं से छात्र परेशान हैं। विवि प्रशासन आधी अधूरी तैयारी के चलते बीएड की परीक्षाएं स्थगित कर चुका है। अब एलएलबी और बीए एलएलबी की परीक्षाएं 15 सितंबर से शुरू होनी हैं लेकिन अभी तक तैयारी पूरी नहीं हुई है।

35 कॉलेजों के 13 हजार छात्रों की परीक्षाएं
विवि से संबदृध 35 कॉलेजों के 13 हजार से अधिक छात्रों की 15 सितंबर से परीक्षा होनी है लेकिन अभी तक प्रवेश पत्र जारी नहीं किए गए हैं। 13070 छात्रों के प्रवेश पत्र जारी नहीं हुए हैं। छात्र छात्राएं विवि की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश का कहना है कि शाम तक प्रवेश पत्र तैयार कर लिए गए हैं, इन्हें वेबसाइट प अपलोड किया जा रहा है।