आगरालीक्स…Agra News: दिल्ली के बाद अब आगरा की हवा सांस, ह्रदय और मधुमेह रोगियों के लिए ठीक नहीं है, आज का एक्यूआई 234 है। 11 दिन पहले एक्यूआई 56 था। ( Agra News: Agra Air quality Poor, AQI @ 234 at 7 PM in Agra#Agra )
आगरा में एक नवंबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 56 था यह अच्छा माना जाता है। मगर, सर्दी बढ़ने से प्रदूषक तत्व निचली सतह पर बढ़ने से एक्यूआई बढ़ने लगा है। पिछले दो दिन से ठंडी हवा चलने से एक्यूआई 200 के पार पहुंच गया है। 10 नवंबर को एक्यूआई 214 था, 11 नवंबर यानी आज बुधवार को रात सात बजे एक्यूआई 234 रिकॉर्ड किया गया, यह बहुत खराब है और स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार, सांस, ह्रदय और मधुमेह रोगियों को इस समय सबसे ज्यादा खतरा है।
संजय प्लेस में सबसे ज्यादा हालत खराब
आगरा के सात सेंटर के एक्यूआई के रिकॉर्ड जारी किए जात हैं , बुधवार को सबसे ज्यादा एक्यूआई संजय प्लेस का रिकॉर्ड किया गया। संजय प्लेस का एक्यूआई आज रात सात बजे 283 रिकॉर्ड किया गया।
ये सावधानी बरतें
सुबह और रात के समय एक्यूआई ज्यादा रहता है, सांस, ह्रदय और मधुमेह रोगी टहलने ना जाएं
ज्यादा प्रदूषण वाली जगह पर जा रहे हैं तो मास्क का इस्तेमाल करें
सांस, ह्रदय और मधुमेह रोगी सर्दी से बचाव करें
आज रात 7 बजे का एक्यूआई
संजय प्लेस- 283
शाहजहां गार्डन -241
शास्त्रीपुरम- 230
मनोहरपुर -229
रोहता -211
सेक्टर तीन बी आवास विकास कॉलोनी -210