आगरालीक्स…दिल्ली ब्लास्ट में आगरा की फैमिली ने मौत को बहुत करीब से देखा. शादी की शॉपिंग करने गए थे. कुछ ही दूरी पर हुआ था ब्लास्ट
राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम को हुए ब्लास्ट में आगरा की एक फैमिली ने मौत को बेहद करीब से देखा है. शादी की शॉपिंग करने के लिए गए थे. सब कुछ ठीक था, पार्किंग में गाड़ी खड़ी और वहां से निकले ही थे कि कुछ ही मिनटों में धमाका हुआ जिससे पूरा परिवार दहल गया. सामने का दृश्य इतना खौफनाक था कि देखते ही दिल दहल गया. धमाके में पार्किंग में खड़ी इनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई थी.
आगरा के सिकंदरा—कारगिल रोड पर यशवीर सिंह रहते हैं. वह सोमवार को अपने रिश्तेदार प्रभात के साथ दिल्ली के चांदनी चौक में शादी की खरीदारी करने के लिए गए थे. इन लोगों ने शाम 6 बजकर 30 मिनट पर लाल किला के पास पार्किंग में अपनी स्कॉर्पियो खड़ी की थी और आपस में चर्चा करने के बाद दोनों लाजपत राय इलेक्ट्रॉनिक मार्केट मे ंचले गए.
खौफनाक था दृश्य
उन्होंने बताया कि करीब 15 मिनट बाद तेज धमाका हुआ. चारों ओर हड़कंप मचा हुआ था. सामने का दृश्य खौफनाक था. लोग तरह—तरह के कास लगा रहे थे. कोई कह रहा था कि सिलेंडर या सीएनजी की गाड़ी में ब्लास्ट हुआ है तो कोई ईको वैन में धमाके की बात सामने आई. उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद जब हम लोग बाहर आए तो भगदड़ जैसे हालत थे. कारों में आग की लपटें उठ रही हैं. कई बार प्रास के बाद वह पार्किंग के पास हपुंचे तो वहां उनहें गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखी. कई वाहनों में आग लगी थी. पार्किंग के पास पुलिस ने किसी को रुकने नहीं दिया. वह भी वहां से चले गए. रात तक पूरा इलाका सील था.