Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Agra and Firozabad reached the finals of Sports League 2022…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Agra and Firozabad reached the finals of Sports League 2022…#agranews

128

आगरालीक्स…आगरा में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट माथुर वैश्य स्पोर्ट्स लीग 2022 के फाइनल में पहुंचे आगरा और फिरोजाबाद….

28 को होगा फाइनल
विभिन्न प्रांतों की आठ टीमों की रोमांचकारी प्रदर्शन के बाद आज आगरा व फिरोजाबाद की टीम ने क्रिकेट के फाइनल में अपना स्थान बना लिया। वहीं शतरंज, दौड़ और बैडमिंटिक सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में देशभर के 350 से अधिक खिलाड़ी केन्द्रीय युवादल द्वारा आगरा पब्लिक रतौनी में आयोजित माथुर वैश्य युवादल स्पोर्ट्स लीग 2022 में भाग लेने पहुंचे हैं।

क्रिकेट के लीग मुकाबलों में आज सेमीफाइनल आगरा मास्टर्स व राजस्थान रॉयल्स बीच खेला गया। जिसमें आगरा के कप्तान मोहन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 137 रन का लक्ष्य रखा। लेकिन राजस्थान की टीम 10 ओवर में मात्र 77 रन ही बना सकी। दूसरा सेमीफाइनल फ़िरोज़ाबाद चैलेंजर्स व फतेहाबाद पावर्स के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए फ़िरोज़ाबाद के बल्लेबाजों ने 119 रन बनाये थे। जिसमें फ़िरोज़ाबाद के कप्तान बल्लेबाज गौरव गुप्ता ने टूर्नामेंट का पहला अर्धशतक पूरा किया उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी फतेहाबाद पावर्स की टीम 85 रन पर ही सिमट कर रह गयी और यह मुकाबला फ़िरोज़ाबाद चैलेंजर्स ने जीत कर फाइनल मुकाबले में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया।

आज रमन दीक्षित हुए स्पोर्ट्स लीग में शामिल, कल आएंगे हरविन्दर सिंह
आज माथुर वैश्य स्पोर्ट्स लीग 2022 में भारतीय क्रिकेटर रमन दीक्षित भी शामिल हुए। वह रणजी ट्राफी में भी खेल चुके हैं। उन्होंने क्रिकेट के सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और नका उत्साहवर्धन किया। कल आगरा और फिरोजाबाद के फाइनल में आगरा से इंडियन क्रिकेट टीम में खेल चुके हरविन्दर सिंह खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचेंगे। इस अवसर पर इस अवसर पर महासभा के पूर्व महामंत्री कुलदीप गुप्ता, केन्द्रीय युवादल अध्यक्ष श्री आकांश मैरोठिया बालकिशन गुप्ता, डॉ. हरेन्द्र गुप्ता, कल्याणदास गुप्ता, बृजमोहन रैपुरिया, आदित्य गुप्ता, प्रियकांत गुप्ता, वरदान गुप्ता, सागर गुप्ता, संजय गुप्ता, विनय गुप्ता, अनुराग गुप्ता, अविनाश गुप्ता, कुमकुम गुप्ता, मीनाक्षी आदि मौजूद थे।

बैडमिंटन और दौड़ में भी हुआ मुकाबले
बेडमिंटन में फीमेल अंडर 18 का मुकाबला फ़िरोज़ाबाद चैलेंजर्स की सृष्टि ने पहला स्थान पर कब्जा किया और आगरा मास्टर्स की तनिष्का ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और वही उत्तर प्रदेश पूर्वांचल वारियर्स की श्रेया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में दौड़ में अंडर 18 के मेल वर्ग के 100 मीटर में क्रमशः ध्रुव गुप्ता आगरा, जोंटी गुप्ता आगरा, शौर्य गुप्ता फतेहाबाद ने पहला दूसरा तीसरा स्थान कब्जा किया। इसके बाद 200 मीटर की दौड़ में सागर गुप्ता फतेहाबाद, आर्यन गुप्ता राजस्थान, अंश गुप्ता फ़िरोज़ाबाद ने पहला दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर की दौड़ में आर्यन गुप्ता फतेहाबाद, तोशान्त गुप्ता आगरा, ध्येय गुप्ता गुजरात ने क्रमश पहले दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद मेल वर्ग के अपर 18 के 100 मीटर दौड़ में साहिल गुप्ता फतेहाबाद, उज्जवल गुप्ता फ़िरोज़ाबाद, राजकुमार गुप्ता राजस्थान, 200 मीटर में रितिक गुप्ता फतेहाबाद, जकृत गुप्ता गुजरात, हर्ष गुप्ता कानपुर, 400 मीटर में नवीन गुप्ता फतेहाबाद, वैभव गुप्ता आगरा, विनायक गुप्ता कानपुर ने क्रमशः पहला दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके बाद दौड़ में महिला वर्ग में अंडर 18 के 100 मीटर में ओझल गुप्ता राजस्थान, तान्या गुप्ता फ़िरोज़ाबाद, मानवी गुप्ता फतेहाबाद, 200 मीटर मे कृतिका गुप्ता आगरा, रिया गुप्ता फ़िरोज़ाबाद, राशि गुप्ता आगरा, 400 मीटर में प्राची गुप्ता पिनाहट, तनिष्का गुप्ता आगरा, सृष्टि गुप्ता फ़िरोज़ाबाद ने पहले दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। अपर 18 के वर्ग में 100 मीटर दौड़ में श्रुति गुप्ता फ़िरोज़ाबाद, कशिका गुप्ता आगरा, रेनू गुप्ता आगरा, 200 मीटर दौड़ में खुशी गुप्ता आगरा, रूबी गुप्ता फतेहाबाद, मुस्कान गुप्ता फ़िरोजाबाद ने पहला दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!