Wednesday , 10 June 2026
Home आगरा Agra News : Agra Badminton Premier League starts today, its season-12 T-shirt launched at Sports Buzz Academy
आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Agra Badminton Premier League starts today, its season-12 T-shirt launched at Sports Buzz Academy

392

आगरालीक्स… आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग आज से, स्पोर्ट्स बज अकादमी में इसके सीजन—12 की टी—शर्ट लांच की गई, पांच टीमें करेंगी शिरकत

आगरा में आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग आज यानि 24 दिसंबर 2024 से शुरू होगी। प्रतियोगिता की खास बात है कि यह लगातार 12 साल से आयोजित हो रही है, जबकि पूरे यूपी में इतने साल तक इस तरह की कोई प्रतियोगिता आयोजित नहीं हुई है। प्रतियोगिता में पांच टीमें शिरकत कर रही हैं। इसकी टी—शर्ट रविवार को विजय नगर कॉलोनी स्थित स्पोर्ट्स बज अकादमी में जिला जज व बैडमिंटन संघ के संरक्षक महेश नौटियाल ने लांच की।

आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष यह प्रतियोगिता स्वर्गीय मन्नालाल रावत की स्मृति में आयोजित की जा रही है। 24 तारीख से विजयनगर स्थित स्पोर्ट्स बज़ अकादमी में प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे 29 दिसंबर को फाइनल मैच संपन्न होगा ।

आयोजन सचिव संजीव रावत व कन्वीनर निश्चल जैन ने बताया की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैडमिंटन कोर्ट को बहुत ही सुंदर रूप से सजाया जा रहा है व खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से अनुकूल माहौल मिलेगा।

उन्होंने बताया की पांचो टीम की बहुत ही आकर्षक शर्ट दिल्ली से डिजाइन कराई गई हैं। सभी खिलाड़ियों को प्रदान की जा रही है। प्रत्येक मैच मैं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को योनेक्स कंपनी द्वारा प्रायोजित बहुत ही आकर्षक किट बैग दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को कैश प्राइज भी दिया जाएगा साथ ही इस वर्ष बहुत ही आकर्षक ट्रॉफी विजेता व उपविजेताओं को दी जाएंगी।

बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डा बीना लवानिया व सचिव राहुल पालीवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का इस वर्ष 12 वां साल है और लगातार इतने वर्ष से पूरे देश में कोई भी बैडमिंटन लीग आयोजित नहीं की गई है।

चेयरमैन विनोद शीतलानी ने बताया कि बैडमिंटन संघ का प्रयास है इस वर्ष बहुत ही भव्य आयोजन किया जा सके जिसके लिए लीग कमिश्नर महेश नौटियाल जी वह संघ की अध्यक्ष डा बीना लावानिया के निर्देशन में एक टीम का गठन कर दिया गया है।

संघ के कोषाध्यक्ष आसिफ अली ने बताया कि इस वर्ष एक लाख रूपये प्राइस रखा गया है जिसमें विजेता को इक्यावन हजार उपविजेता को इकतीस हजार और तीसरे स्थान प्राप्त करने वाली टीम को इक्कीस हजार रूपये का प्राइस मनी मिलेगा ।

टीशर्ट लॉन्चिंग सेरेमनी के अवसर पर बीजेसीडी अफसर श्मशेर्स के ओनर आसिफ अली, रवि जैन संग मेंटर अनुभव, टीसा इंस्पिरेशन स्ट्राइकर्स के ओनर दिनकर खनूजा, संजय कालरा, संग मेंटर नंदी रावत, आद्यन्त टाइगर के ओनर होशियार तरकर व मीना तरकर, RSV टाइगर्स के ओनर विनोद सीतलानी, सैक कावेरी वॉरियर्स व उनके ओनर रुचि चौधरी व मयंक शर्मा, अमित गुप्ता मौजूद रहे।

आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग के चेयरमैन महेश नौटियाल, आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग के आयोजन सचिव संजीव रावत और कन्वीनर निश्छल जैन, जिला बैडमिंटन संघ के सचिव राहुल पालीवाल, कोषअध्यक्ष आसिफ अली, चेयरमैन विनोद सीतलानी, उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, अविनाश चौधरी, उपाध्यक्ष संजय कालरा, संयुक्त सचिव नंदी रावत, एग्जीक्यूटिव मेंबर्स अभिषेक चौहान, अनुभव सक्सेना, मयंक कपूर तुषार खंडेलवाल टीसा स्कूल के प्रधानाचार्य अभय माथुर, प्रबंधक सुरेंद खनूजा, राहुल गोगिया, यश मेहता, मनीष गुडवानी मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 10th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: Special Yamuna Utsav organized at Agra’s Shri Premnidhi Ji Temple…#agranews

आगरालीक्स…स्नान यात्रा (यमुना उत्सव) में ठाकुर जी को कराया गया शीतल जल...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: ABVP protests at the university in Agra; submits memorandum to the Vice-Chancellor…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एबीवीपी का विवि में प्रदर्शन. कुलपति का किया घेराव. मांगों...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Bulldozer run on unauthorized colony, two illegal constructions in Tajganj is also sealed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 34 हजार वर्ग मी. में बन रही अनाधिकृत कॉलोनी पर...

error: Content is protected !!