आगरालीक्स …आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से तुर्किये सीरिया में भूकंप पीड़ितों की जिंदगी बचाने के लिए सुपर हरक्यूलिस विमान से आर्मी फील्ड अस्पताल की 99 सदस्यीय टीम रवाना हुई। यह टीम भूकंप पीड़ितों की मदद करेगी।
भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजवर्धन सिंह राठौर ने अपनी टिवटर हैंडल से जानकारी साझा की है। इसमें कहा है कि आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से सुपर हरक्यूलिस विमान तुर्किये के लिए रवाना हुई। इसमें 99 आर्मी फील्ड अस्पताल के सदस्य गए हैं, ये अपने साथ वेंटीलेटर, आक्सीजन कंसंट्रेटर, सीटी, एक्सरे मशीन, कार्डियक मॉनीटर सहित अन्य उपकरण ले गए हैं।
गाजियाबाद से सी 130 ग्लोबमास्टर ने भरी उड़ान
वहीं, गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स बेस से सी 130 ग्लोबमास्टर विमान रवाना हुआ। यहां से राहत सामग्री और मेडिकल टीम भेजी गई है।