आगरालीक्स ….आगरा में बेरोजगार युवकों को नौकरी उपलब्ध कराने के लिए 10 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जानें पूरी डिटेल।

सहायक निदेशक (सेवायोजन) का कहना है कि 10 फरवरी को सुबह 11 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई०टी०आई०), एत्मादपुर में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा 200 से अधिक तकनीकी एवं गैर तकनीकी रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।
आनलाइन आवेदन करें
मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल (sewayojan.up.nic.in) की रोजगार मेला आई0डी0- 7154 तथा एन०सी०एस० पोर्टल (ncs.gov.in) पर अपना ऑनलाइन आवेदन दिनांक 10 फरवरी तक कर प्रतिभाग कर सकते हैं ।