आगरालीक्स…आगरा को तीन नई वंदे भारत मिल सकती हैं. लखनऊ, जयपुर, दिल्ली, इंदौर का सफर हो सकता है और आसान…
उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल को जल्द ही तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस मिल सकती हें. इनमें से दो वंदे भारत लखनऊ से और एक हजरत निजामुद्दीन से संचालित की जाएंगी. इनमें से दो वंदे भारत आगरा होकर जाएंगी और जयपुर व इंदौर को भी कनेक्ट करेंगी.
दो से तीन माह का है समय
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन तीन नई वंदे भारत को चलाने में अभी दो से तीन माह लग सकते हैं. तीन में से दो स्लीपर वंदे भारत हो सकती हें.
ये होंगी ट्रेन
पहली वंदे भारत लखनऊ से वाया आगरा होते हुए इंदौर के लिए चलाई जाएगी.
दूसरी वंदे भारत लखनऊ से वाया आगरा होते हुए जयपुर के लिए चलाई जाएगी.
तीसरी वंदे भारत निजामुद्दीन और इंदौर के बीच वाया आगरा होकर चलाई जाएगी.