आगरालीक्स…Agra News : आगरा क्लब के अध्यक्ष के बाद सचिव, संयुक्त सचिव, मैनेजिंग कमेटी के गठन के साथ ही न्यू ईयर पार्टी की तैयारी पर चर्चा। आगरा क्लब में होगा भव्य आयोजन। ( Agra News : Agra Club new team focus on New Year celebration party 2025 #Agra )
आगरा क्लब के अध्यक्ष पद के लिए शुरू हुई रार से अन्य पदों पर भी सहमति नहीं बन सकी थी। अब यह समाप्त हो गई है। नौ अक्टूबर को एयर कमाडोर एसके गुप्ता ने आगरा क्लब के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था।
सचिव बने डा. कौशल नारायण शर्मा, संयुक्त सचिव विंग कमांडर विकास यादव
गुरुवार को हुई आगरा क्लब की बैठक में सचिव डॉ. कौशल नारायण शर्मा, संयुक्त सचिव विंग कमांडर विकास यादव बनाए गए। मैनेजिंग कमेटी में एडीएम सिटी अनूप कुमार को शामिल किया गया है। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल 30 सितंबर 2025 तक रहेगा।
न्यू ईयर पार्टी को भव्य बनाने पर चर्चा
आगरा क्लब के अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव सहित अन्य पदों पर पदाधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद कई मुददों पर चर्चा हुई। इसमें न्यू ईयर पार्टी को भव्य बनाने पर चर्चा की गई।