आगरालीक्स …Agra News : आगरा में कॉलेज से घर जा रहीं तीन छात्राओं पर कमेंट करने वाले भेजे जेल, इसमें एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर का भाई। ( Agra News : Three send to jail for comment on girl student going to home from college#Agra )
आगरा के बीडी जैन गल्र्स डिग्री कॉलेज की बुधवार दोपहर में छुटटी होने पर घर जा रहीं छात्राओं पर बाइक सवार तीन युवक कमेंट करने लगे। विरोध करने पर छात्राओं को पीटा, उन्हें बचाने के लिए कॉलेज का गार्ड आया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। कॉलेज की प्राचार्य ने थाने पहुंचकर शिकायत की।
तीन को भेजा जेल
पुलिस ने सीसीटीवी से युवकों की बाइक का नंबर ले लिया। पुलिस ने छात्राओं पर कमेंट करने और मारपीट करने के आरोप में सुल्तानपुर निवासी फैजान उर्फ बंटी, मुस्तकीन और मुन्ना उर्फ आशिक को अरेस्ट कर लिया। तीनों जैसे ही हवालात में पहुंचे कान पकड़कर माफी मांगने लगे। पुलिस ने इनका वीडियो भी बनाया। इन तीनों को जेल भेज दिया गया।
बंटी हिस्ट्रीशीटर का भाई
पुलिस द्वारा अरेस्ट किए गए तीन आरोपियों में से बंटी का भाई मंटोला का हिस्ट्रीशीटर है, आठ केस दर्ज हैं और एक महीने पहले ही जेल से बाहर आया है।