आगरालीक्स ….Agra News : आगरा कालेज में बीए, बीएससी में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की 15 और 17 जुलाई को काउंसिलिंग, बीकाम की मेरिट जारी। ( Agra News: Agra College Bcom, BA, Bsc second merit list declare#Agra)
आगरा कालेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम ने बताया कि सत्र 2025–26 में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी की गई है। बीएससी (गणित एवं जीवविज्ञान) और बीए के सभी श्रेणी के अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल हो सकेंगे। बीकाम के लिए कट आफ जारी की गई है। प्रवेश प्रक्रिया दिनांक 15 जुलाई एवं 17 जुलाई 2025 होगी। बीकाम के अभ्यर्थियों की प्रवेश के लिए बीकाम विभाग में 15 जुलाई को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक काउंसिलिंग होगी। बीए की काउंसिलिंग 15 जुलाई को जीसीबी हाल और बीएससी की काउंसिलिंग 17 जुलाई को जीसीबी हाल में होगी।
बीकाम की कट आफ
ओपन श्रेणी – 56.30 अंक
ईडब्ल्यूएस श्रेणी – 56.20 अंक
ओबीसी श्रेणी – 44.00 अंक
अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी – 38.80 अंक