आगरालीक्स …Agra News: आगरा कॉलेज की बीकॉम, बीबीए और बीसीए में प्रवेश के लिए कटआफ जारी, जानें। ( Agra News: Agra College Bcom, BBA & BCA admission cutoff declare#Agra )
प्राचार्य डॉ. सीके गौतम ने बताया कि कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया काफी पहले शुरू कर दी गयी थी। सत्र नियमित करने और समय से पढ़ाई शुरू कराने की दिशा में कदम उठा दिए गए हैं। कॉलेज के तीन पाठ्यक्रमों की कटऑफ जारी की गयी है। कटऑफ में आने वाले छात्रों को निर्धारित तिथि पर काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना होगा। बीबीए एवं बीसीए पाठ्यक्रमों हेतु चयनित अभ्यर्थियों को 18 जून और 19 जून को अमृत भवन, आगरा कॉलेज में उपस्थित होना होगा। प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगी। बीकॉम पाठ्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों को 20 जून को न्यू बिल्डिंग, आगरा कॉलेज में सुबह 10 बजे उपस्थित होना होगा। प्रक्रिया दो बजे तक चलेगी। छात्रों को मूल दस्तावेज के साथ-साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा। इसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मूल अंकतालिकाएं, जाति प्रमाण पत्र यदि लागू हो, ऑनलाइन वेब पंजीकरण की प्रति, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, ₹425 रुपए शुल्क की रसीद, ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति एवं अन्य संबंधित दस्तावेज साथ लाने होंगे।
बीबीए
कटऑफ वर्ग
77.40 सामान्य
62.60 आर्थिक रूप से कमजोर
64.80 ओबीसी
66.00 अनुसूचित जाति
बीसीए
कटऑफ वर्ग
70.00 सामान्य
93.00 आर्थिक रूप से कमजोर
58.60 ओबीसी
60.20 अनुसूचित जाति
बीकॉम
कटऑफ वर्ग
69.20 सामान्य
53.00 ओबीसी
49.80 अनुसूचित जाति