आगरालीक्स …Agra News: आगरा में प्री मानसून की बारिश में नाले उफनाए, सड़कों और कॉलोनियों में भरा गंदा पानी। नगर निगम ने जारी किया टोल फ्री नंबर, जलभराव होने पर कर सकते हैं संपर्क। ( Agra News: Water logging after Pre Monsoon Rain, Agra Nagar Nigam Toll Free Number#Agra)
आगरा नगर निगम द्वारा शहर के नालों की सफाई कराई जा रही है। ऐसे में प्री मानसून की 2.30 घंटे की बारिश में ही हालात बिगड़ गए। सड़कों और कॉलोनियों में गंदा पानी भर गया। नाले और नालियों की तली झाड़ सफाई न होने के कारण गंदगी बाहर आ गई और कॉलोनियों में निकलना मुश्किल हो गया।
इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा समस्या
सबसे ज्यादा समस्या यमुना पार के 100 फीट रोड, शाहदरा, ट्रांस यमुना कॉलोनी, बल्केश्वर लाल मस्जिद, आईटीआई, सुल्तानगंज की पुलिया, पटेल नगर, आजमपाड़ा सहित अन्य इलाकों में देखने को मिली। यहां भयंकर जलभराव हो गया।
जलभराव की समस्या के लिए टोल फ्री नंबर
नगर निगम द्वारा जलभराव होने पर निकाली के टीमें लगाई जाएंगी। इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है, इस नंबर पर जलभराव की सूचना दी जा सकती है।
टोल फ्री नंबर 1533 और 18001803015