Wednesday , 22 July 2026
Home agraleaks Agra News: Agra DM said, Priyanka Gandhi will not be given admission
agraleakscrimeआगराटॉप न्यूज़देश दुनियापॉलिटिक्सबिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

Agra News: Agra DM said, Priyanka Gandhi will not be given admission

415

आगरालीक्स (20th October 2021 Agra News)… आगरा में सफाई कर्मचारी की मौत के बाद सियासत गर्माई. हंगामे की आशंका को देखते हुए नहीं दिया जाएगा प्रियंका गांधी को आगरा में प्रवेश. पुलिस रख रही नजर.

आगरा में सफाई कर्मचारी अरुण ​वाल्मीकि की मौत के बाद सियासत गर्मा गई है। सुबह कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने टवीट कर पुलिस पर सवाल उठाए हैं। इसके बाद सुबह पहले खबर आई कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आगरा आ रहे हैं। अब प्रियंका गांधी भी आगरा के लिए रवाना हो गई हैंं। उनके साथ आचार्य प्रमोद कृष्णम बताए जा रहे हैं।

अरुण का फाइल फोटो

डीएम ने भेजी रिपोर्ट
प्रियंका गांधी के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने शासन को पूरे मामले से अवगत कराया है। उन्होंने रिपोर्ट भेजी है। डीएम का कहना है कि सफाई कर्मचारी की मौत के बाद से हालात तेजी से बदल रहे हैं। किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पीएसी मुस्तैद है। ऐसे में इन नेताओं को आगरा में फिलहाल प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उनका कहना है कि इससे कानून व्यवस्था को खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि लखनऊ, नोएडा सहित जिलों के डीएम को भी बताया गया है।

चार बजे से आ सकते हैं कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेताओं के शाम चार बजे आने की संभावना बताई जा रही है। इसके मद्देनजर हर जगह पर पुलिस तैनात कर दी गई हैं। आला अधिकारी पल—पल के घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

ये लिखा था टवीट में
सुबह कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने टवीट कर पुलिस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने टवीट किया है कि किसी को पुलिस कस्टडी में पीट-पीटकर मार देना कहां का न्याय है? आगरा पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मीकि की मौत की घटना निंदनीय है। भगवान वाल्मीकि जयंती के दिन उप्र सरकार ने उनके संदेशों के खिलाफ काम किया है। उच्चस्तरीय जांच व पुलिस वालों पर कार्रवाई हो व पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले।

ये था मामला
आगरा के थाना जगदीशपुरा में 16 अक्टूबर की रात को मालखाने के ताले तोड़कर 25 लाख कैश चोरी कर लिया गया था। रविवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर थाना प्रभारी सहित छह पुलिस कर्मी निलंबित कर दिए गए थे। चोरी करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को सफाईकर्मी अरुण को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। इसके बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसके पास से 15 लाख रुपये बरामद किए थे।

एसएसपी ने दी जानकारी
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि अरुण ने मालखाने से 25 लाख कैश चोरी करने की घटना स्वीकार की थी। अन्य कैश की बरामदगी के लिए पुलिस अरुण को लेकर उसके घर पहुंची। तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। अरुण को उनके परिजनों की मौजूदगी में पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। वहां उसे मृत घोषित कर दिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

error: Content is protected !!