आगरालीक्स (20th October 2021 Agra News)… आगरा के यमुनापार में बाइक सवारों का आतंक. बुजुर्ग महिला से चेन लूटी. महिला का पुलिस चौकी में हंगामा.
ट्रांस यमुना कालोनी में वारदात
ट्रांस यमुना कालोनी के बी ब्लॉक स्थित नरायच में सुधा गुप्ता रहती हैं। उनके पति की किराने की दुकान है। बुधवार दोपहर को वह किसी काम से बी ब्लॉक चौराहे पर गई थीं। लौटते समय शंकर मार्केट के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से झपट्टा मारकर चेन लूट ली। वह गिर पड़ी। तब तक बाइक सवार भाग गए। उन्होंन शोर मचाया। आसपास के लोग आ गए। उन्होंने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आए।

चौकी पर हंगामा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला ने ट्रांस यमुना पुलिस चौकी पर हंगामा किया। आरोपियों को पकड़ने की मांग की। कहा कि यह उनकी ताउम्र की कमाई है। जब तक चेन नहीं मिल जाती, वह घर नहीं जाएंगी। ये देख पुलिस चौकी पर भी लोग इकट्ठा हो गए। बाद में महिला के परिजन पहुंचे और उन्हें बमुश्किल घर ले गए। महिला का रो—रोकर बुरा हाल था।