आगरालीक्स…आगरा में गर्मी ने फिर निकाले पसीने. दिन में तेज धूप निकली. 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान. मौसम विभाग ने बताया—इस दिन हो सकती है बारिश
आगरा में गर्मी ने एक बार फिर से लोगों के पसीने निकालने शुरू कर दिए हैं. पिछले दो दिन से आसमान पूरी तरह से साफ बना हुआ है और दिन में तेज धूप निकल रही है. आज बुधवार दोपहर को धूप काफी तेज थी. इसका असर तापमान पर हआ है जो कि फिर से बढ़ गया है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
तापमान बढ़ने के साथ ही उमस भी बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के आसार वैसे कम हैं. हालांकि 12 ओर 13 सितंबर को आगरा में हल्की बारिश होने के आसार हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 09/09/26) 35.9
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 09/09/26) 25.8
Departure from Normal(oC)