आगरालीक्स…आगरा में बीच चौराहे पर युवती के गले पर चाकू मारकर भागा युवक. युवती की हालत गंभीर. जानें क्या है मामला
आगरा में थाना सिकंदरा के जेसीबी चौराहे, शास्त्रीपुरम के पास एक युवती पर चाकू से हमला किया गया है. बीच चौराहे पर एक युवक ने चाकू मारकर युवती को लहूलुहान कर दिया. गंभीर हालत में युवती को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है.
युवक—युवती आपस में दोस्त
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घायल युवती और हमलावर युवक आपस में दोस्त बताए गए हैं. युवती शास्त्रीपुरम में एक मेडिकल इक्विपमेंट कंपनी में जॉब करती है. बताया जाता है कि 10 दिन पहले युवती का युवक से झगड़ा हो गया था और युवती ने बातचीत बंद कर दी थी.