आगरालीक्स..एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ इंडिया (एएसआई) यूपी की कार्यशाला में आगरा को मिला बेस्ट सिटी चेस्टर अवार्ड. एएसआई आगरा लेगी विधवा आश्रम को गोद…
14 से 16 तक लखनऊ में आयोजित की गई कार्यशाला
एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ इंडिया, एएसआई उत्तर प्रदेश की अटल विहारी वाजपेयी आडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला में एएसआई, आगरा को बेस्ट सिटी चैप्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। 14 से 16 अक्टूबर तक आयोजित कार्यशाला में एएसआई आगरा द्वारा विधवा आश्रम को गोद लेने की जानकारी दी, इसके लिए एएसआई आगरा की टीम को सराहा गया।
कार्यशाला में एएसआई यूपी के अध्यक्ष डॉ. जेपी शर्मा और डॉ. प्रबल नियोगी ने एएसआई आगरा को बेस्ट सिटी चैप्टर के अवार्ड से सम्मानित किया। बेस्ट सिटी चैप्टर का चयन साल में कार्यशाला, सीएमई, समाजसेवा सहित 10 बिंदुओं का आकलन करने के बाद किया गया। एएसआई आगरा के सचिव डॉ. समीर कुमार द्वारा तैयार किए गए एएसआई यूपी के न्यूजलेटर का विमोचन किया गया।

एसएन मेडिकल कालेज के सर्जरी विभाग के प्रो. प्रशांत लवानियां को समाजसेवा का कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। एएसआई आगरा के अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि 2023 में होने वाली एएसआई यूपी की कार्यशाला में आगरा के डॉ. बीडी शर्मा को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। कार्यशाला में एएसआई आगरा के अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा, सचिव डॉ. समीर कुमार, डॉ. प्रशांत लवानियां, डॉ. अंकुर बंसल, डॉ. अनुभव गोयल, डॉ. पुनीत अग्रवाल शामिल हुए।