Monday , 16 February 2026
Home आगरा Agra News: Agra is colder than Kullu and Shimla at this time. The temperature further decreased…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Agra is colder than Kullu and Shimla at this time. The temperature further decreased…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गलनभरी सर्दी ने छुड़ाई कंपकंपी. आगरा इस समय कुल्लू और शिमला से भी ज्यादा ठंडा. तापमान और हुआ कम…

आगरा में गलनभरी सर्दी ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा रखी है. दिनभर मौसम एकसा बना हुआ है. रिकॉर्ड तोड़ती सर्दी ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है. हाल ये है कि आगरा दो दिन से कुल्लू और शिमला से ज्यादा ठंडा बना हुआ है. कल की अपेक्षा आज और तापमान में गिरावट देखने को मिली है. सूरज बादलों की गोद में समाए हुए हैं. दो दिन से दर्शन नहीं दे रहे हैं. इधर सर्द हवाएं पूरे शहर की कंपकंपी छुड़ा रही हैं. शहर में शीतलहर का प्रकोप पिछलो दस दिनों से बना हुआ है लेकिन नये साल की शुरुआत से ही हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों की दिनचर्या ही बदल दी है.

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में फिलहाल सर्दी से राहत नहीं होने वाली है. 10 जनवरी तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है.

Maximum Temp(oC) (Recorded. on 03/01/24) 12.9
Departure from Normal(oC) -10
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 03/01/24) 6.2
Departure from Normal(oC) –

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: Railing in Thakur Banke Bihari Temple, Holi celebration on 27th February

मथुरालीक्स…Mathura News: रंगभरनी एकादशी पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पहुंचने वाले...

आगरा

Obituaries of Agra on 16th February 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra News: Shelter home for dog may in 11 acres land of Shooting range in Sikandara

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 11 एकड़ में कुत्तों के लिए शेल्टर होम,...

बिगलीक्स

Agra News: Rain forecast on tomorrow in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कल से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार।आगरा में...

error: Content is protected !!