आगरालीक्स…आगरा में आज खाली—खाली दिखे पेट्रोल पंप. कल रिकॉर्ड भीड़ थी तो आज सन्नाटा. एक दिन में बदल गए हालात…
आगरा के पेट्रोल पंपों पर एक ही दिन में सारे हालात बदल गए. कल इस समय तक पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए इतनी भीड़ थी कि लोगों को घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा था. हिट एंड रन कानून को लेकर ट्रक चालकों के विरोध प्रदर्शन के कारण पेट्रोल पंपों पर स्टॉक में थोड़ी बहुत कमी आ गई थी ऐसे में हड़ताल बढ़ने की आशंका में ही पेट्रोल पंपों पर लोग अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने के लिए पहुंच गए. आगरा के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर रिकॉर्ड भीड़ रही.
लेकिन आज हालात पूरी तरह से बदले हुए दिखाई दिए. दरअसल, कल रात को ही केंद्र सरकार द्वारा हिट एंड रन कानून में जारी बदलाव को वापस ले लिया गया था और इसके साथ ही ट्रक चालकों नेक अपनी हड़ताल समाप्त कर दी थी. इसका असर आज ऐसा देखने को मिला कि पेट्रोल पंपों पर आज वाहनों का इंतजार करते हुए पंप कर्मी देखे गए. लगभग हर पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा पसरा रहा. 24 घंटे में ही दो तरह की स्थितियां देखने को मिली.